आगरा, अप्रैल 13 -- अमांपुर में संचालित गौशाला में ग्रामीण द्वारा संसर्ग के लिए लाई गई गाय गौशाला से किसी को दे दिये जाने का मामला सोशल नेटवर्क पर वीडियो समेत वायरल हुआ है। इस मामले में पीड़ित की ओर से एक व्यक्ति ने फोन पर पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कोतवाली पुलिस को दिशा निर्देश दिये। इसके बाद गाय गौपालक के घर पर पहुंचा दी गई। तब जाकर मामला शांत हुआ। गाय मिलने के बाद गौपालक ने पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी। एक अधिवक्ता ने पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह को सूचना दी कि, गौशाला में वह गाय को संसर्ग के लिए छोड़कर आया था। दूसरे दिन गाय को लेने गया तो गाय के बारे में बताने में कर्मचारी आनाकानी करने लगे। उसने गौशाला में गाय को तलाशा तो उसे गाय नहीं मिली। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दे दी। इसके अलावा गौपालक ने अपने स्तर से...