हाथरस, अप्रैल 3 -- बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने गौ आश्रय स्थल, समामई रुहल विकास खण्ड सासनी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय विदेश शर्मा, ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित थे। निरीक्षण के समय गौ आश्रय स्थल में कुल 181 गौवंश मिले जिसमें 15 नर एवं 166 मादा मिलीं। एक गौवंश बीमार पाई गई, जिसको अन्य गौवंश से अलग रखा गया है एवं बताया गया कि डाक्टर द्वारा समुचित इलाज किया जा रहा है। गौ आश्रय स्थल में 04 शेड एवं 04 चरही पूर्व से हैं। दो शैड निर्माणाधीन हैं। जिसमें 115 X 63 का एक वृहद शेड के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। जिसे 15 अप्रैल तक पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये। इस निर्माणाधीन शेड में जो चरही बनाई जा रही है, उस चरंही में 4 इंच मोटाई का पाइप नीचे की ओर लगाकर लगाकर पानी नाली में दिये जाने के निर्देश दिये गये। ताकि चरही की...