मुंगेर, मार्च 29 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। ऐतिहासिक मुंगेर गौशाला से बीते शुक्रवार को 7 गायों और 1 नंदी की चोरी की सनसनीखेज वारदात ने शहर के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और गौ रक्षकों में भारी उबाल है। गौ रक्षक दल के सदस्यों ने इस मामले में गौशाला कमेटी की लापरवाही पर तीखे सवाल खड़े किए हैं। वहीं दो दिन बीत जाने के बाद भी स्थानीय थाना पुलिस को चोरी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जो पुलिस के कार्यशाली पर भी सवाल खड़ा करता है।​कमेटी की लापरवाही पर उठे सवालः​गौ रक्षक दल के सदस्यों ने सोशल मीडिया और जमीनी स्तर पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि वे अपनी जान जोखिम में डालकर गौ सेवा करते हैं, लेकिन गौशाला कमेटी की नींद ने चोरों के हौसले बुलंद कर दिए हैं। उनका आरोप है कि यदि गौशाला परिसर में पर्याप्त सुरक्षा और निग...