गौशाला में लगवाए गए कूलर, गोवंशों को मिली राहत
बागपत, मई 29 -- बड़ौत नगर पालिका चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर बावली चुंगी के पास बनी गौशाला में 10 बड़े कूलर लगवाए गए हैं। जिनसे 300 से अधिक गोवंशों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी, नगर वासियों द्वारा पालिका के इस कार्य की सराहना की गई। भीषण गर्मी अपना कहर बरपा रही है, जिसमें पशु पक्षी त्राहिमाम कर रहे हैं। शासन द्वारा गोवंशों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जिसको ध्यान में रखकर नगर पालिका द्वारा गौशालाओं में व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है। बावली चुंगी गौशाला में रह रहे पशुओं को गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष बबीता तोमर और अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी के निर्देश पर 10 बड़े कूलर लगवाए गए हैं, जो भीषण गर्मी में पशुओं को ठंडी हवा के द्वारा राहत देने का कार्य कर रहे है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.