चित्रकूट, फरवरी 20 -- चित्रकूट, संवाददाता। सीडीओ डीपी पाल ने मऊ ब्लाक के मंडौर में संचालित गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। गौशाला में चार चरवाहे लगे हैं। करीब 202 गोवंश संरक्षित पाए गए। जिनमें 198 गोवंश में लैगिंग पाई गई। भूसे के लिए शेड बना मिला। जिसमें करीब 25 कुंतल भूसा भूसा भंडारित पाया गया। गौशाला में 10 बोरी पशु आहार, आठ बोरी नमक, 50 किलो गुड़, 50 किलो खरी एवं 10 बोझ हरा चारा उपलब्ध पाया गया। इसके साथ ही गोवंशों को भूसा खिलाने के लिए छह चरही बनी पाई गई। पानी के लिए दो चरही का निर्माण किया गया है। जिसमें एक क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसकी मरम्मत कराई जा रही है। सीडीओ ने गोवंशों को सर्दी से बचाव के लिए तिरपाल की व्यवस्था पाया। गौशाला के चारों तरफ बाउंड्रीवाल बनी है। यहां पर दो टीनशेड बने है। चार सीसीटीवी कैमरे लगे पाए गए है। जबकि ए...