अलीगढ़, अप्रैल 20 -- अलीगढ़। खेरेश्वर मंदिर जोफरी रोड पर स्थित गौशाला में जैसवाल जैन सभा के तत्वावधान में अक्षय तृतीया के अवसर गौमाता के लिए 5 क्विंटल हरा चारा और 1 क्विंटल हरी सब्जियों का आहार दान स्वरूप दिया गया। मीडिया प्रभारी अनुपम जैन ने बताया कि अक्षय तृतीया का पर्व दान, तप के लिए जाना जाता है। इस अवसर पर गौवंश को आहार दान किया गया है। सभा के अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि गौमाता हमारी माता के समान है, उनकी देखभाल करना उनको आहार देना हम सभी का परम कर्तव्य है। मंत्री शरद जैन ने कहा कि हमारी सभा पूर्व में भी गौसेवा का कार्य करती आ रही है और आगे भविष्य में भी करती रहेगी। यह भी पढ़ें- अक्षया तृतीया पर जैन मंदिर में भगवान आदिनाथ का अभिषेक इस अवसर पर अंजलि जैन, भारत जैन, आशीष जैन, मनोज जैन, मिलन जैन, अनूप जैन, अजय कुमार जैन, धर्मेंद्र कुमार ज...