रांची, मार्च 18 -- रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम की ओर से अपने स्वामित्व वाली परिसंपत्तियों व भूमियों की सुरक्षा, उन्हें जनउपयोगी बनाने और अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को रांची नगर निगम की ओर से किशोरी यादव चौक (गौशाला मार्ग) के समीप स्थित निगम की भूमि, एमएस प्लॉट संख्या 241, रकबा 14 डिसमिल को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। निगम ने बताया कि इस जमीन पर वर्षों से कब्जा व अतिक्रमण था, जिसे अतिक्रमण मुक्त किया गया। इससे पहले निगम की टीम ने अतिक्रमणकारियों को सात दिनों के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। वहीं, निर्धारित अवधि पूरा होने के बाद निगम ने नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान जेसीबी के जरिए भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए 5 अस्थाई संरचनाओं को हटाया गया व भूमि समतल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.