गौशाला बंद करने पर होगा आंदोलन, भाकियू ने दी चेतावनी
बहराइच, मार्च 29 -- जरवलरोड, संवाददाता। जिला पंचायत की देखरेख में कांजी हाउस जरवलरोड में चल रहे गौशाला को बंद किए जाने की सूचना मिलने पर किसान यूनियन ने एसडीएम कैसरगंज सहित अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर गौशाला बंद करने का विरोध जताया है। चेतावनी जारी किया है यदि गौशाला बंद किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से शासनादेश जारी किया गया है जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि जिन-जिन गौशाला में पशुओं की संख्या कम होगी वहां के पशुओं को नजदीक के गौशाला में भेज कर बंद कर दिया जाए। जरवल ब्लाक में पांच गौशाला संचालित हैं, जिसमें नगर पंचायत जरवल में एक, अहाता ग्राम सभा में दो, परसोहर ग्राम सभा में एक तथा जरवलरोड में एक गौशाला संचालित है। जरवलरोड के साथ जरवल नगर पंचायत वाले गौशाला को बंद किए जाने की सूचना मिलने पर भारतीय किसान यूनियन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.