गाजियाबाद, मार्च 18 -- गौशाला फाटक से एनएच-9 तक मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना में सड़क बनाई जाएगी। इसकी शासन ने मंजूरी दे दी है। दो किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण पर करीब 38 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। नगर निगम जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। नगर निगम ने कुछ माह पहले गौशाला फाटक से एनएच-9 तक सीएम ग्रिड योजना में सड़क बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने यह प्रस्ताव मंजूर कर लिया है। सीएम ग्रिड योजना के सभी कार्य अब तक ट्रांस हिंडन क्षेत्र में चल रहे हैं। मौजूदा समय में दो किलोमीटर लंबी सड़क बदहाल है। इस पर अतिक्रमण के कारण जाम रहता है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।अतिक्रमण पर भी रोक लगेगी स्थानीय लोग कई बार अतिक्रमण हटवाने की मांग कर चुके। अब सीएम ग्रिड के तहत सड़क बनने से लो...