रामपुर, जून 6 -- प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को हिम्मतपुर गो आश्रय स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गोवंश का पूजन-अर्चन कर गुड़ खिलाया तथा गौशाला परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।प्रभारी मंत्री ने गोवंश के लिए स्वच्छ पेयजल, चारा और चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार पशुपालकों और किसानों की आय बढ़ाने के लिए बकरी, मत्स्य और सूअर पालन समेत विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ उठाकर लोग आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने पशुपालकों से दूध देना बंद करने के बाद गोवंश को निराश्रित न छोड़ने की अपील की और गोसंरक्षण को भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। यह भी पढ़ें- जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें: प्रभ...