आगरा, जनवरी 6 -- तहसील क्षेत्र में संचालित नवादा स्थित गौशाला के लिए आरक्षित जमीन पर एक दबंग ग्रामीण द्वारा कब्जा कर रखा था। कब्जाई गई जमीन पर ग्रामीण ने फसल कर रखी थी। इस मामले में ग्रामीणों ने प्रशासन से शिकायत भी की थी। मामला प्रशासन के बड़े अधिकारियों के संज्ञान में आया तो इसकी जांच की गई। जांच में जमीन पर अवैध कब्जे की बात सामने आने पर तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई। सोमवार को इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम गांव पर पहुंच गई। राजस्व टीम के पहुंचने पर कब्जा करने वालों में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान गौशाला की जमीन को चिन्हित करते हुए अवैध कब्जे में गई करीब 20 बीघा जमीन को राजस्व टीम ने कब्जे से मुक्त कराते हुए गौशाला को हस्तगत कर दिया गया। जमीन गौशाला मिलने के बाद अब गायों के लिए हरे चारे की व्यवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.