सीतापुर, फरवरी 28 -- सीतापुर, संवाददाता। डीएम डॉ. राजागणपति आर ने शनिवार को सिधौली स्थित वृहद गौसंरक्षण केंद्र सराय निर्माणाधीन का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाएं देखीं। गौवंश के लिए पानी, भूसा एवं हरे चारे को रखने की व्यवस्था देखी। गौशाला के पास सड़क न बने होने पर खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि क्षेत्र पंचायत से सड़क निर्माण कार्य कराया जाये। उन्होंने गौवंश के लिये टीन शेड व्यवस्था को भी देखा और आवश्यक निर्देश दिये कि सभी कार्यों पूरी गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराया जाए और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को 15 दिन के भीतर हैण्डओवर किया जाये। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाये। डीएम ने निर्माण कार्यों की लागत की जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.