बस्ती, अप्रैल 25 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के पैकोलिया पुलिस ने रास्ते में गाड़ी खड़ी कर शराब पीना चार लोगों को महंगा पड़ गया। अचानक गस्त करते हुए पुलिस वहां आ पहुंची। गाड़ी को खड़ा देख रूकी पुलिस ने जब शीशे के अंदर झांका तो चार युवक अंदर बैठ कर जाम लड़ा रहे थे। पुलिस को देख उनके होश उड़ गए। पुलिस ने चारों युवकों पर कार्रवाई करते हुए कार को सीज कर दिया है।पुलिस कार्यालय के अनुसार प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार यादव पुलिस फोर्स के साथ थाना क्षेत्र में गस्त पर निकले थे। इसी बीच महादेवा गौशाला के पास रास्ता अवरूद्ध करके एक कार खड़ी मिली। कार में चार व्यक्ति बैठे थे और शराब पी रहे। जिससे आने वाले राहगीरों को काफी दिक्कत हो रही थी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कार को सीज कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...