बुलंदशहर, दिसम्बर 8 -- विकास खंड जहांगीराबाद के ग्राम जाड़ोल स्थित गोशाला में गौवंशों के मृत होने व शव को कुत्तों के द्वारा नोचने की शिकायत ग्राम प्रधान से करना युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि प्रधान ने फोन पर गाली गलौच की और उसके बाद समर्थकों को भेज कर पिटाई करा दी। मांकड़ी निवासी अमित कुमार ने तहरीर दी है कि जाड़ोल गांव की गोशाला में पांच गोवंशो के मृत होने व कुत्तों के झुंड द्वारा नोचने की सूचना मिली। जानकारी मिलने पर गोशाला जाकर देखा। जिसकी स्थिति बेहद खराब मिली। गोशाला में पांच मृत गोवंशो पर कुत्तों का झुंड मिला। जिसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। प्रधान ने फोन पर ही गाली गलौच की जिसके बाद गोशाला में कई समर्थक भेज कर पिटाई करा दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि अभियोग पंजीकृत कर जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.