गौशाला की वित्तीय अनियमितताओं की जांच को पांच सदस्यीय टीम गठित
सीवान, जून 5 -- सीवान नप्र। श्री गोपाल कृष्ण गौशाला में कथित वित्तीय अनियमितताओं और सरकारी व दान राशि के उपयोग को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने मामले की गहन जांच के लिए पांच सदस्यीय उच्चस्तरीय टीम का गठन किया है। गठित समिति को एक सप्ताह के भीतर जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। जिला गोपनीय शाखा से जारी आदेश के अनुसार अनुमंडल पदाधिकारी, सीवान सदर-सह-अध्यक्ष, श्री गोपाल कृष्ण गौशाला द्वारा भेजी गई जांच रिपोर्ट में गौशाला के संचालन और वित्तीय प्रबंधन में गंभीर अनियमितताओं की ओर संकेत किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पूर्व में कार्यपालक दंडाधिकारी, सीवान सदर एवं सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से कराई गई जांच के दौरान नौ बिंदुओं पर वित्तीय अनियमितता पाई गई थी। जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.