हरदोई, मार्च 31 -- हरदोई। संवाददाता। अहिरोरी विकास खंड के ग्राम पंचायत गोपालपुर में संचालित अस्थायी गौशाला की धनराशि के दुरुपयोग का मामला सामने आने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जांच में जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम प्रधान की भूमिका संदिग्ध पाई है। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।अहिरोरी ब्लाक के गोपालपुर ग्राम पंचायत में गौशाला संचालन के लिए आवंटित धनराशि में करीब चार लाख रुपये के अनियमित व्यय की पुष्टि हुई है। आरोप है कि ग्राम प्रधान रामशंकर द्वारा चेक के माध्यम से धनराशि का भुगतान ऐसे व्यक्तियों के नाम किया गया जो निर्धारित नियमों के अनुरूप नहीं था। वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता का अभाव मिलने पर इसे गंभीर अनियमितता माना गया। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि गौशाला संचालन से संबंधित खर्चों का समुचित अभिलेखीकरण नहीं कि...