गौशाला का वीडियो वायरल होने पर विश्व हिंदू महासंघ पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन
उरई, जून 24 -- जालौन।संवाददाता मंगलवार को विकास खंड के ग्राम उरगांव स्थित गौशाला में बीमार गोवंश का वीडियों वायरल होने के बाद विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने गोशाला पहुंच कर व्यवस्थाओं को देखा। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, जिलाध्यक्ष विनोद प्रजाति और जिलाध्यक्ष गोरक्षा किशन कुमार याज्ञिक ने बुधवार को एसडीएम रिंकू सिंह राही को सात सूत्रीय ज्ञापन देकर बताया कि महासंघ की टीम ने उरगंव गोशाला का निरीक्षण किया है। जिसमें गौशाला में सुरक्षा, सफाई, चारा-पानी की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। केयरटेकर भी समय पर मौजूद नहीं रहता। गौवंश के लिए हरे चारे की समुचित व्यवस्था नहीं है, पीने का साफ पानी और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.