कौशाम्बी, मार्च 10 -- डीएम डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में मंगलवार को सम्राट उदयन सभागार में गोसंरक्षण के संबंध में जिलास्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान उन्होंने गर्मी को देखते हुए गौशालाओं में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को गौशालाओं में सीसीटीवी की क्रियाशीलता एवं भूसा-चारा की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित बनाए रखने के निर्देश दिए। सभी खंड विकास अधिकारियों को हरे चारे के मामले में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कहा कि ऐसी गौशालाएं जहां पर वर्षा ऋतु में जल-जमाव हो जाता है, जल निकासी/वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करा लिया जाए। गर्मी के दृष्टिगत गौशालाओं में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा लिया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...