गौशालाओं में रोपी गई नैपियर घास, दूर होगी पौष्टिक चारे की कमी
अंबेडकर नगर, जून 4 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले में पशुओं के चारे की कमी दूर करने के लिए अब नैपियर घास का सीड बैंक तैयार किया जा रहा है। इस योजना में किसान/पशुपालक को नैपियर घास की जड़े नि:शुल्क उपलब्ध करायी गई हैं। साथ ही जिले के 23 गौशालाओं में नैपियार घास रोपी गई है। गोशालाओं में आवासित पशुओं के साथ अन्य पशुओं के पौष्टिक चारे की कमी दूर करने के लिए पशुपालन विभाग द्वारा नैपियर घास का सीड बैंक स्थापित किया गया है। इसमें निराई गड़ाई के लिए अनुदान देकर लाभार्थियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। अगले वर्ष लाभार्थियों को दोगुनी नैपियर घास की गाठें सीड बैंक को वापस करनी होगी। ताकि प्रतिवर्ष लाभार्थियों की संख्या बढ़ाकर नैपियर घास की पैदावार भी बढ़ाई जा सके। जिले के ब्लाक एवं शहरी क्षेत्रों में गोशालाएं संचालित हैं। इनमें आवासित पशुओं को भूसा-च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.