इटावा औरैया, मई 30 -- महेवा। स्थानीय ब्लॉक सभागार में बीडीओ बृज बिहारी त्रिपाठी की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सचिवों को अधिकारियों द्वारा निर्देश दिए गए। बीडीओ बृज बिहारी त्रिपाठी ,सहायक विकास अधिकारी पंचायत इंद्रपाल सिंह भदौरिया ,सहायक विकास अधिकारी कृषि हर्ष कुमार आदि मौजूद रहे। बैठक में बीडीओ ने आईजीआरएस का समय से निस्तारण करने, आवास प्लस सूची का सत्यापन ,पेयजल ,जलनिकास सहित गौशालाओं में पर्याप्त चारा व भूसा की व्यवस्था आदि करने का निर्देश दिया। वहीं सहायक विकास अधिकारी पंचायत इंद्रपाल सिंह भदौरिया ने सभी सचिवों को गावो में साफ सफाई की नियमित निगरानी करने,समय से मिनी सचिवालय खुलवाने ,पंचायत सहायक की उपस्थिति अनिवार्य करवाने का निर्देश दिया वही शिकायतों का समय से निराकरण के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...