चित्रकूट, जुलाई 17 -- चित्रकूट, संवाददाता। किसान दिवस में भाकियू की ओर से गौशालाओं में व्यवस्थाएं सही न होने व अन्ना गोवंशों के विचरण करने की शिकायत को डीएम पुलकित गर्ग ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने गौशालाओं की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। सभी बीडीओ को निर्देश दिए कि गौशालाओं में विशेष रूप से जलभराव व कीचड़ की समस्या दूर की जाए। सभी गौशालाओं को आगामी 23 जुलाई तक निर्धारित मानक के अनुरूप पूर्ण रूप से संचालित कराया जाए।उन्होंने नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि 24 व 25 जुलाई को सभी लोग अपने-अपने आवंटित गौ-आश्रय स्थलों का जायजा लेकर उसकी रिपोर्ट सीबीओ को उपलब्ध कराएं। यह भी पढ़ें- Kanpur News: गंभीरा गांव की गोशाला मवेशियों के लिये बनी यातनागृह निरीक्षण के दौरान पाई जाने वाली कमियों में संबंधित अधिकारी सुधार ...