हाथरस, मई 8 -- गौशालाओं में केयर टेकर व सीसीटीवी कैमरे करने होंगे सुनिश्चित -(A) निराश्रित/बेसहारा गौवंश के भरण-पोषण, संरक्षण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय मूल्यांकन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। डीएम अतुल वत्स ने संचालित गौशालाओं में केयर टेकर तैनाती एवं सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था को शतप्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित स्थायी एवं अस्थायी गौ आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं, चारागाह/गोचर भूमि पर हरे चारे बुबाई, नवनिर्मित गौशालाओं, भूसा टैण्डर, गौ आश्रय स्थलों में सीसीटीवी कैमरो की स्थिति आदि की समीक्षा की। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौवंश के लिए उपलब्ध कराई जा रही चारा, भूसा, हरा चारा, पानी, स्वच्छ...