उरई, जनवरी 9 -- आटा, संवाददाता। कड़ाके की ठंड में गोशालाओं की बदहाली और गोवंशों की दुर्दशा को लेकर हिन्दुस्तान अखबार में प्रकाशित खबरों का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। खबर के बाद प्रशासन हरकत में आया और कदौरा ब्लॉक के सभी ग्राम सचिवों को बीडीओ संदीप मिश्रा ने कड़ा अल्टीमेटम जारी करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सर्दी से यदि एक भी गोवंश की मौत होती है तो संबंधितों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में एसडीएम कालपी मनोज कुमार सिंह ने आटा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोवंशों के खाने-पीने, भूसा, हरा चारा, पानी की उपलब्धता और ठंड से बचाव के इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया। एसडीएम ने मौके पर मौजूद जिम्मेदारों को निर्देश दिए कि ठंड के मौसम में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि गौशालाओं...