लखनऊ, अप्रैल 17 -- राज्य सरकार ने गौशालाओं में पशुओं का चारा लेने में होने वाली गड़बड़ी को रोकने के लिए ऑनलाइन पैसे देगी। नगर विकास विभाग ने इसके लिए ऑनलाइन कान्हा गौशाला पोर्टल बनाया है। निकायों को पैसे के लिए इस पोर्टल पर पैसे के लिए मांग पत्र भेजना होगा।प्रमुख सचिव नगर विकास पी गुरुप्रसाद ने इस संबंध में शुक्रवार को शासनादेश जारी करते हुए स्थानीय निकाय निदेशालय को निर्देश भेज दिया है। इसके मुताबिक शासनादेश 30 अक्तूबर 2025 में इसे खरीदने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया को वित्तीय वर्ष 2025-26 के द्वितीय छमाही से लागू किया गया था। इसके बाद भी निकायों द्वारा इस संबंध में उदासीनता बरती गई। द्वितीय छमाही अनुदान के प्रस्ताव, मांग पत्र कान्हा गौशाला पोर्टल के माध्यम से न उपलब्ध कराकर ई-मेल, डाक के माध्यम से प्रस्ताव शासन को भेजे गए। कुछ ही निकाय...