जौनपुर, अप्रैल 1 -- जौनपुर। गौशालाओं में रखे निराश्रित पशुओं के लिए भूसे की कमी न हो, इसके लिए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने लोगों से भूसा दान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पशुओं के लिए चारा उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। किसान अपनी फसल से निकला थोड़ा-सा भूसा भी दान करेंगे तो इससे गौशालाओं में पशुओं को बड़ा सहारा मिलेगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि भूसा इकट्ठा करने की व्यवस्था ठीक से करें और उसे जल्द से जल्द गौशालाओं तक पहुंचाएं। जनता से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें हिस्सा लें और भूसा दान करके गौसेवा में सहयोग करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...