सीतापुर, जून 14 -- सिधौली, संवाददाता। विकास खंड सिधौली की चार गौशालाओं के संचालन को बाहरी एनजीओ को सौंपने के प्रस्तावित आदेश का ग्राम प्रधानों ने विरोध जताया है। इस संबंध में प्रधानों ने स्थानीय विधायक मनीष कुमार रावत को ज्ञापन सौंपकर आदेश निरस्त कराने की मांग की है। प्रधानों ने ज्ञापन में बताया कि पशुपालन विभाग निदेशालय के पत्रांक संख्या 5051 के तहत ग्राम पंचायत दखिनावां, कसवां, लहुरिवान और हुसैनगंज स्थित गौशालाओं के संचालन एनजीओ को देने का आदेश जारी किया गया है। उनका कहना है कि इन गौशालाओं का संचालन वर्तमान में ग्राम प्रधानों एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की देखरेख में सुचारू रूप से किया जा रहा है। प्रधानों का आरोप है कि ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी और अधिकारों की अनदेखी करते हुए बाहरी संस्था को संचालन सौंपना स्थानीय निकायों के अधिकारों क...