झांसी, मार्च 12 -- यदि मन में गौसेवा का भाव है और कुछ जेब में दाम भी कमाना चाहते है। शुद्ध देसी गाय का दूध भी प्राप्त करना चाहते है तो यह काम निराश्रित गौवंश संरंक्षण योजना से हो सकेगा। प्रदेश सरकार गौवंश पालकों के खातों में पैसा भेजती है। जिसमें आम के आम और गुठलियों के दाम प्राप्त कर सकते है। उत्तर प्रदेश में देसी नस्ल के गौवंश को जगह जगह घूमते देख प्रदेश सरकार निराश्रित गौवंश सहभागिता योजना लाई थी। जिसमें लगातार लोग जुड़ते जा रहे है। अब यह गौवंश पालकों को लोकप्रिय होने लगी है। झांसी मंडल यानी झांसी जालौन और ललितपुर में देखें तो करीब 9 हजार गौपालक है जिनके खाते में सीधे 3 करोड़ रुपए पहुंच रहे।मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना के अंतर्गत ललितपुर जिले में 4527 पशुपालकों को 10566 निराश्रित गोवंश संरक्षण के दिए। जालौन जिले में...