बरेली, अप्रैल 25 -- आंवला।मोहल्ला अनुपुरा में एक युवक ने सोशल मीडिया पर गोवंश को लेकर भड़काऊ टिप्पणी की है, जिससे लोगों में भारी रोष है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। मोहल्ला खेड़ा के अवधेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अप्रैल को उनकी एक फेसबुक पोस्ट पर अनुपुरा निवासी इरफान पठान ने गोमाता को लेकर आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी की। अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। आरोप है कि ये कृत्य जानबूझकर शांति भंग करने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से किया गया है। थाना प्रभारी वीनू सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- बछड़े को धारदार हथियार से घायल करने पर मुकदमा जांच पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.