कन्नौज, दिसम्बर 14 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर पंचायत सिकंदरपुर की कान्हा गोशाला का डीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गोवंश और नंदी को एक साथ देख वह भड़क गए। उन्होंने गोवंश और नंदी को अलग-अलग टीनशेड में रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गोशाला के अंदर साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी आशुतोषमोहन अग्निहोत्री रविवार दोपहर अचानक नगर पंचायत सिकंदरपुर की कान्हा गोशाला का निरीक्षण करने पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि यहां गोवंश और नंदी एक साथ रह रहे हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए दोनों को अलग-अलग टीनशेड में रखने के निर्देश दिए। साथ ही डीएम ने कहा कि जो गोवंश बीमार हैं। उनको भी अलग शेड में रखकर उनका उपचार कराया जाए। यहां कुल 340 गोवंश रह रहे हैं। जिनकी देखभाल के लिए 5 केयरटेकर लगाए गए हैं। निरीक्षण के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.