बुलंदशहर, फरवरी 24 -- मंगलवार सुबह करीब पांच बजे मेरठ-बदायूं हाईवे स्थित दरगाहपुर बांसोटी के पास अचानक सड़क पर गौवंश आने की वजह से बेकाबू होकर सेब से भरा ट्रक पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक के दोनों चालक घायल हो गए। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दे दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक चालक शहाबुद्दीन पुत्र सिकंदर निवासी जनपद कुशीनगर, इसका दूसरा साथी बिजेंदर निवासी जनपद रामपुर यह ट्रक में दिल्ली आजादपुर मंडी से सेव लादकर आसाम को जा रहा था। जैसे ही ट्रक मेरठ-बदायूं हाईवे पर शिकारपुर क्षेत्र के गांव बांसोटी के निकट पहुंचा तो सड़क पर गौवंश को बचाने की वजह से अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंदगीराम ने बताया कि ट्रक के दोनों चालकों के मामूली चोटे आई हैं। ट्रक में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.