लखनऊ, फरवरी 17 -- बजट पर चर्चा के दौरान मंगलवार को विधान परिषद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। गौवंश और मंदिर के मुद्दे पर दोनों आमने-सामने आ गए। नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने गौमांस और पशुओं को बलिया के रास्ते पुलिस संरक्षण में बिहार भेजे जाने का मामला उठाया तो भाजपाई सदस्यों ने इसका कड़ा प्रतिरोध किया। भाजपा के अशोक कटारिया ने कहा कि यूपी में योगी सरकार है और यहां गौहत्या तो दूर कोई गौवंश की तरह आंख उठाकर देख भी नहीं सकता। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष द्वारा भ्रामक और असत्य बातें कहा जाना लोकतंत्र को कमजोर करने वाला कदम है। विपक्ष किसानों के नाम पर केवल असत्य बोलता है और उन्हें भड़काने का काम करता है जबकि किसान हित में सर्वाधिक फैसले भाजपा सरकार में हुए हैं। विपक्ष ने काशी में अहिल्याबाई होल्कर सहित अन्य मंदिर तो...