हल्द्वानी, सितम्बर 5 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। पर्वतीय क्षेत्रों में तीन-चार दिन से जारी बारिश के बीच गौला के तेज बहाव और कटाव ने अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर की करीब 25 बीघा जमीन नदी में समा दी। लगातार बढ़ते कटाव को लेकर अब वन विभाग और एनएचएआई आमने-सामने हैं। वन विभाग ने एनएचएआई को नोटिस भेजकर नदी के बीच गलत तरीके से तटबंध बनाए जाने को कटाव बढ़ने की वजह बताया है। गौला का जलस्तर बढ़ने के साथ नदी ने चिड़ियाघर की ओर तेजी से कटाव किया। वन विभाग के अनुसार तटबंध की दिशा और निर्माण में खामी के कारण पानी का दबाव वन भूमि की तरफ बढ़ा। उधर, एनएचएआई की ओर से पुल सुरक्षा के लिए बनाए गए ढांचे का बड़ा हिस्सा भी बारिश में क्षतिग्रस्त हुआ है। पूर्व में पुल सुरक्षा, चैनलाइजेशन, ड्रेजिंग और तटबंध पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। हालात यह हैं कि बारिश थमने का...