हल्द्वानी, फरवरी 9 -- हल्द्वानी। हल्दूचौड़ और बिंदुखत्ता के बीच गौला नदी के करीब 2.5 किलोमीटर लंबे हिस्से में करीब 4 लाख घन मीटर रेत-बजरी (आरबीएम) के ऊंचे ढेर लगे हैं। इससे हाथियों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। दरअसल यह इलाका हाथी कॉरिडोर के अंतर्गत आता है। कार्बेट-राजाजी पार्क से नेपाल तक आने-जाने वाले हाथियों के लिए यह प्रमुख कॉरिडोर है। आरबीएम के कारण हाथियों का मार्ग अवरुद्ध होने के साथ ही आधा दर्जन से ज्यादा गांव में भू-कटाव भी हो रहा है। एक साल पहले सर्वे कर रिपोर्ट शासन को सौंपी जा चुकी है लेकिन मामले का कोई हल नहीं निकला है। जानकारों के अनुसार हाथी कॉरिडोर में जमा रेता बजरी पत्थर के चलते हल्दूचौड़ से बिंदुखत्ता के बीच करीब आधा दर्जन से ज्यादा गांव की कृषि भूमि प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों के बार-बार मुद्दा उठाने पर प्रशासन ने इस...