गौला बैराज से छोड़ा गया 67 हजार क्यूसेक पानी, उफनाई किच्छा नदी
बरेली, सितम्बर 2 -- बहेड़ी,संवाददाता। उत्तराखंड में हो रही बारिश से यहां कई इलाके जलमग्न हो गए। रात में 67 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने के बाद गौला से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे यहां मेगा फूड पार्क सहित कई गांवों में पानी घुस गया। पिछले कई दिनों से पहाड़ पर लगातार बारिश होने से गौला का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर आने पर मगलवार की रात में गौला बैराज से 67 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। रात भर पानी चलने से सुबह तक किच्छा नदी उफना गई और यहां नरायन नगला पुल पर खतरे से निशान से ऊपर पानी बहने लगा। पुल से सारे पिलर डूब गए। सुबह में आठ बजे 18 हजार क्यूसेक पानी और छोड़ा गया। फिर दोपहर में 17 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शाम छह बजे 16 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। दोपहर के बाद से ही किच्छा नदी का जल स्तर घटने लगा। गौला बैराज के पानी से मेगा फूड पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.