हल्द्वानी, दिसम्बर 11 -- हल्द्वानी। वन विभाग की टीम ने गुरुवार को गौला नदी के निकट एक दस फुट लंबा अजगर रेस्क्यू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नई बस्ती, गौला नदी के पास शाम करीब चार बजे एक अजगर डंपर के करीब से गुजरता दिखा, जिसे देखकर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...