हल्द्वानी, सितम्बर 30 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। गौला नदी में आगामी खनन सत्र को देखते हुए वन निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निगम प्रशासन ने सभी धर्म कांटों के संचालकों को अपने कील-कांटे दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए हैं। वहीं, खनन कार्य में जुटने वाले करीब 7500 डंपर मालिकों को भी अपनी तैयारियां पूरी करने को कहा गया है। नियमानुसार गौला नदी में हर साल 1 अक्तूबर से खनन कार्य शुरू होकर 31 मई को समाप्त होता है। इस बार नदी का पानी कम होने से पहले ही वन निगम सभी व्यवस्थाएं पूरी करने में जुट गया है। नदी में कितना खनन किया जाएगा, इसके लिए भारतीय जल एवं मृदा संरक्षण संस्थान देहरादून की टीम पिछले माह गौला का प्रारंभिक सर्वे कर चुकी है। दूसरा सर्वे जल्द होना है जिसके बाद खनन का लक्ष्य तय हो जाएगा। मामले में वन निगम के डीएलएम धीरेश बिष्ट ने ब...