हल्द्वानी, मार्च 31 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। जमरानी परियोजना के तहत 600 मीटर लंबाई की डायवर्जन टनल-2 की खुदाई का कार्य सोमवार को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। 8.10 मीटर व्यास वाली इस टनल का निर्माण कार्य फरवरी 2025 में शुरू किया गया गया था। जटिल भू-वैज्ञानिक परिस्थितियों के बावजूद इसे निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरा किया गया। जमरानी बांध निर्माण के लिए गौला नदी का पानी डायवर्ट कर टनल के माध्यम से छोड़ा जाना है, ताकि मुख्य बांध स्थल पर नींव डालने का कार्य हो सके। इसके लिए विभाग की ओर से दो टनल का निर्माण किया जा रहा है। सोमवार को डायवर्जन टनल-2 की खुदाई का कार्य पूरा हो गया है जबकि डायवर्जन टनल नंबर-1 जिसकी लंबाई 644 मीटर है, उसमें करीब 90 मीटर लंबाई में सुरंग खुदाई का काम शेष है। इसे दो माह में पूर्ण किए जाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.