हल्द्वानी, मार्च 13 -- हल्द्वानी। गौलापुल से कूदकर जान देने का प्रयास कर रही एक किशोरी को वहां से गुजर रहे युवक ने समय रहते बचा लिया। बाद में पुलिस ने किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शुक्रवार दोपहर तीन बजे गौलापुर के पास राजपुरा निवासी 14 वर्षीय किशोरी पहुंची। जैसे ही पुल से नीचे कूदने का प्रयास करने लगी तभी देवला तल्ला, गौलापार निवासी भूपेश कन्नौजिया आ गए। उन्होंने समय रहते किशोरी को पकड़कर बचा लिया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। एसएचओ डीएस फर्त्याल ने बताया कि परिवार के सदस्यों की डांट फटकार से नाराज होकर किशोरी आत्महत्या करने पहुंची थी। दो घंटे परिजनों के सामने काउंसलिंग करने के बाद उसे परिवार के सुपुर्द किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...