हल्द्वानी, अप्रैल 22 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। देवला तल्ला गौलापार में लंबे समय से जारी पेयजल संकट के समाधान के लिए बुधवार को ग्रामीणों ने गोरापड़ाव स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। यहां ईई नंदकिशोर का घेराव कर कहा कि कई बार शिकायती पत्र देने के बाद भी विभाग समाधान नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता को बताया कि देवला मल्ला स्थित ट्यूबवेल संख्या-2 से आपूर्ति ठप होने के कारण पूरा क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित है। ग्रामीणों ने ट्यूबवेल संख्या-189 को तत्काल पेयजल व्यवस्था से जोड़ने की मांग उठाई। कहा कि कई बार लिखित ज्ञापन देने के बाद भी अधिकारियों ने कोई सुध नहीं ली है। यह भी पढ़ें- जल संकट से निपटने के लिए 24x7 नियंत्रण कक्ष का गठन गंभीर जल संकट के कारण ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। अधिशासी अभियंता ने...