हल्द्वानी, जुलाई 17 -- बृजेन्द्र मेहता हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। रुद्रपुर-काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-109) पर लगातार हो रहे जानलेवा हादसों की गूंज अब दिल्ली तक पहुंच गई है। नौ दिनों के भीतर छह लोगों की मौत के बाद बुधवार शाम केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा स्वयं तीनपानी फ्लाईओवर पहुंचे और दुर्घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों से हादसों के कारणों की विस्तृत जानकारी ली और सुरक्षा व्यवस्था में खामियों पर कड़ी नाराजगी जताई।

केंद्रीय मंत्री के निर्देश केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्घटनाओं के सभी कारणों का तकनीकी विश्लेषण कर तत्काल फुलप्रूफ रोड सेफ्टी प्लान तैयार कर मंत्रालय को भेजा जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क सुरक्षा ...