हल्द्वानी, जून 20 -- हल्द्वानी, संवाददाता। गौलापार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों में पिछले कुछ समय से किसानों को कृषि कार्य के लिए खाद की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की, जिससे मात्र 10 दिनों के भीतर ग्रामीणों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित हो गई है। प्रशासन की इस मुस्तैदी और त्वरित समाधान से खुश होकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने नैनीताल के जिलाधिकारी को एक धन्यवाद पत्र सौंपकर उनका आभार व्यक्त किया है। ग्राम स्तरीय समिति और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि उनके संज्ञान में लाने के बाद प्रशासन ने बेहद कम समय में किसानों की कृषि खाद की समस्या को दूर कर दिया। इस समस्या के समाधान से मुख्य रूप से मानपुर, प्रतापुपर, का...