बस्ती, अप्रैल 6 -- गौर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान को लेकर शुक्रवार को सीएचसी गौर सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। प्रशिक्षण में एएनएम आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को अभियान को सफल बनाने के लिए उन्हें प्रशिक्षित किया गया। सीपीएम रामजी चौरसिया ने बताया प्रशिक्षण प्राप्त कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को मच्छरों से फैलने वाली संक्रामक बीमारियों के प्रति जागरूक करेंगे। सीएचसी अधीक्षक डॉ़ भास्कर यादव, गीता सिंह, राकेश कुमार, गुलाब देवी, पार्वती पाठक, मंजू, पूजा, नेहा, प्रमिला गुप्ता, राजकुमारी, सरोज, कंचन आदि उपस्थित रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...