बरेली, मार्च 4 -- इस्कॉन मंदिर बरेली में भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु के प्राकट्य दिवस 'गौर पूर्णिमा' के उपलक्ष्य में फूलों की होली महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर परिसर दिनभर 'हरे कृष्ण' महामंत्र की ध्वनि से गुंजायमान रहा। महोत्सव के अंतर्गत अखंड हरिनाम संकीर्तन, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री चैतन्य महाप्रभु का अभिषेक एवं 108 प्रकार के व्यंजनों का विशेष भोग अर्पित किया गया। फूलों की होली कार्यक्रम विशेष आकर्षण रहा, जिसमें भक्तों ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर भीम अर्जुन ने प्रवचन में श्री चैतन्य महाप्रभु के सार्वभौमिक प्रेम, भक्ति और मानवता के संदेश को विस्तार से प्रस्तुत किया। साथ ही बच्चों द्वारा भक्ति नृत्य एवं...