सीतामढ़ी, अक्टूबर 8 -- बैरगनिया। इंडो नेपाल बोर्डर से नेपाल के गौर शहर जाने वाली मुख्य सड़क पर बाढ़ का पानी होने से दोनों देश के लोगों को आवागमन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। नेपाल में बैरगनिया बांध में बने स्लूईस गेट को खोलने की मांग उठ रही है। पिछले दो दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद बैरगनिया सहित नेपाल के गौर शहर सहित संपूर्ण जिले में बाढ़,बरसात की तबाही का सभी मंजर झेल रहे है। बैरगनिया मुख्य बोर्डर से गौर जाने वाली सड़क में गौर के प्रवेश द्वार से ही बाढ़ का पानी फैला हुआ है। दोनों देश के लोग पानी हेलकर,ऑटो एवं नगरपालिका के माध्यम से चलाए जा रहे ट्रैक्टर पर चढ़कर आवागमन को विवश है। गौर नगरपालिका का संपूर्ण इलाका बाढ़ की पानी से घिरा हुआ ह तो सैकड़ों घरों,दुकानों में बाढ़ का पानी घुसा हुआ है। पानी की निकास काफी मंद गति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.