सोनभद्र, मार्च 20 -- सोनभद्र, संवाददाता। विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर उत्सव ट्रस्ट के तत्वावधान में शुक्रवार की शाम राबर्ट्सगंज स्थित आशीष पाठक एडवोकेट के आवास पर काव्य संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कवियों ने गौरैया संरक्षण और पर्यावरण संतुलन पर केंद्रित अपनी रचनाओं से उपस्थित जनसमूह को भावुक करने के साथ ही जागरूकता का संदेश दिया। वाणी वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए शहीद स्थल करारी के निदेशक प्रद्युम्न त्रिपाठी एडवोकेट ने अपनी रचना के माध्यम से प्रकृति और चिरैया की सुंदरता का भावपूर्ण चित्रण किया। कौशल्या कुमारी चौहान ने जिनगी के थाती परान गौरैया कविता के जरिए गौरैया के विलुप्त होने की चिंता व्यक्त की। वहीं कवि धर्मेश चौहान एडवोकेट ने मानव जीवन की सबसे बड़ी हार, पर्यावरण से क्यों नहीं करते हो प्यार सुनाकर लोगों को आत्...