मथुरा, मार्च 21 -- विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर द स्पैरो क्लब डुवासु द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पक्षी संरक्षण और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व के महत्व को रेखांकित किया गया। यह पहल जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा संचालित थी। कार्यक्रम का आयोजन कुलपति डा. अभिजीत मित्र की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि शैलजाकांत मिश्र, उपाध्यक्ष, ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने कहा कि गौरैया संरक्षण समाज की साझा जिम्मेदारी है और इसके लिए सक्रिय जनभागीदारी आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि वेंकट श्रीकर पटेल, प्रभागीय वन संरक्षक ने वन विभाग द्वारा पक्षी संरक्षण हेतु किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में फलदार वृक्षों के रोपण पर विशेष बल दिया जाएगा, जो गौरैया सहित अन्य पक्षियों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ-स...