इटावा औरैया, मार्च 23 -- मूर्ति देवीझ्रमालती देवी महिला सम्मान समारोह में लोहिया सभागार लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इटावा की रहने वाली गौरैया संरक्षक डॉ. सुनीता यादव को अहिल्याबाई होल्कर सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिया। डा. सुनीता यादव को यह सम्मान पिछले 10 वर्षों से किए जा रहे उनके गौरैया संरक्षण अभियान के लिए दिया गया। उन्होंने स्व निर्मित घोंसलों का निशुल्क वितरण करके और जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से गौरैया संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके प्रयासों से जनपद इटावा में गौरैया की संख्या में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है।डा. यादव ने बताया कि वे पर्यावरण संरक्षण, कौआ संरक्षण, बागवानी एवं लेखन के माध्यम से समाज में जागरूकता लाने का कार्य निरंतर कर...