रिषिकेष, फरवरी 10 -- सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला की बैठक में गौरैया पक्षी की सुरक्षा का संकल्प लिया गया। सदस्यों ने गोल्डन कार्ड की समस्याओं पर चिंता जताई और सरकार से निवारण की मांग की। बैठक में संगठन के अध्यक्ष शूरवीर सिंह ने कहा कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में विभागों द्वारा अनिवार्यता प्रमाण पत्र राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण देहरादून को भेजने में विलम्ब किया जाता है, जिससे बाधा उत्पन्न होती है। मौके पर भगवती प्रसाद उनिपाल, कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार, शीला रतूडी, पुष्पा उनियाल, नीलम पंवार, शशि किरण जोशी, खुशहाल सिंह राणा, गुरुप्रसाद बिजल्वाण, हृदयराम सेमवाल, भोलासिंह बिष्ट, कन्हैया लाल सेमवाल, देवेंद्र दत्त जोशी, जयपाल सिह नेगी, धनसिंह रांगड, रमेशचंद्र रतूडी, प्रजा वहादुर ठाकुर, मोहनसिंह रावत, जनार्दन प्...