मैनपुरी, मार्च 20 -- घिरोर,प्राथमिक विद्यालय नाहिली द्वितीय में शुक्रवार को विश्व गौरैया दिवस जागरूकता के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण व पक्षी सुरक्षा को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों को ईको क्लब की गतिविधियों से जोड़ा गया। इस दौरान बच्चों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में गमलों में पौधे लगाए। गौरैया दिवस पर विद्यालय में पक्षियों के संरक्षण के लिए बच्चों ने जगह-जगह मिट्टी के बर्तनों में पानी भरकर रखा और अनाज के दाने डाले। इस पहल का उद्देश्य गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी और भोजन उपलब्ध कराना रहा। जिससे पक्षी प्यास और भूख से बच सकें। विद्यालय की प्रधानाध्यापक सरिता सिंह ने बच्चों से सुंदर व संदेशपूर्ण पोस्टर बनवाए। उन्होंने कहा कि ...