शाहजहांपुर, मार्च 21 -- विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर बीएसए द्वारा इको क्लब फॉरमेशन लाइफ के अंतर्गत गौरैया संरक्षण अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बीएसए दिव्या गुप्ता ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि अपनी प्रिय गौरैया को बचाने के लिए ठोस प्रयास करें। उन्होंने अपील की कि लोग अपने घरों में गौरैया के लिए दाना और पानी रखें तथा छोटे-छोटे घोंसले बनाएं। कार्यक्रम में शिक्षक और एसआरजी डॉ. अरुण कुमार गुप्ता, अश्वनी अवस्थी, सुगंधा गुप्ता, माला सिंह, अंकित वर्मा, प्रियंका, हिमानी, विशेष प्रशिक्षक अजय कुमार तथा मनोज कुमार उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...